Wednesday, 16 March 2016

Happie - Hindi Jokes

नींद ना आने का इलाज़!

एक दिन संता थका हारा डॉक्टर के पास आता है और डॉक्टर से कहता है डॉक्टर साहब मेरे पड़ोस में बहुत सारे कुत्ते है जो रात दिन भौंकते रहते है जिस कारण में एक घड़ी के लिए भी नहीं सो पाता।

डॉक्टर ने कहा इसमें कोई चिंता की बात नहीं है मैं तुम्हें कुछ नींद की गोलियां दे देता हूँ वे इतनी असरदार है कि तुम्हें पता ही नहीं चलेगा कि तुम्हारे पड़ोस में कोई कुत्ता है भी या नहीं। ये दवाइयाँ तुम ले जाओ और अपनी परेशानी दूर करो।

कुछ हफ्ते बाद संता वापस डॉक्टर के पास आया और पहले से ज्यादा परेशान लग रहा था और डॉक्टर से कहने लगा डॉक्टर साहब आपकी योजना ठीक नहीं थी अब तो मैं पहले से ज्यादा थक गया हूँ।

डॉक्टर मैं नहीं जानता कि ये कैसे हो गया पर जो दवाईयां दी थी वे नींद आने की सबसे बढ़िया गोलियां थी चलो फिर भी आज मैं तुम्हें उससे भी ज्यादा असरदार गोलियां देता हूँ।

संता: क्या ये सचमुच असर करेंगी पर मैं सारी रात कुतों को पकड़ने में लगा रहता हूँ और मुश्किल से अगर एक-आध को पकड़ भी लूँ तो उसके मुहं में गोली डालना बहुत मुश्किल हो जाता है।
_____________________________________________________


गलतफहमी
एक औरत हाथ में हथौड़ा लिये अपने बेटे के स्कूल में पहुंची और चपरासी से पूछ्ने लगी, "शुक्ला सर की क्लास कौन सी है?"

"क्यों पूछ रही हैं?" हथौड़े को देखकर चपरासी ने डरते हुए पूछा।

"अरे वो मेरे बेटे के क्लास टीचर है।" हथौड़ा हिलाते हुए वो औरत उतावलेपन से बोली।

चपरासी ने दौड़कर शुक्ला सर को खबर दी, कि एक औरत हाथ में हथौड़ा लिये आपको ढूंढ रही है। शुक्ला सर के छक्के छूट गये। वो दौड़कर प्रिसिंपल की शरण में पहुंचे। प्रिंसिपल तत्काल उस औरत के पास पहुंचा और विनय पूर्वक बोला, "कृपया करके आप शांत हो जाईये।"

"मै शांत ही हूं।" वो औरत बोली।

प्रिंसिपल: आप मुझे बताईये कि बात क्या है?

औरत: बात कुछ भी नही हैं। मैं बस शुक्ला सर की क्लास में जाना चाहती हूं।

प्रिंसिपल: लेकिन क्यों?

औरत: क्यों, क्योंकि मुझे वहाँ उस बेंच की कील ठोकनी है, जिस पर मेरा बेटा बैठता है। क़ल वो स्कूल से तीसरी पेंट फ़ाड़ कर आया है।



औरत के कान
एक आदमी ने दुर्घटना में दोनों कान खो दिए, कोई भी प्लास्टिक सर्जन उसका समाधान नहीं कर पाया, उसने किसी से सुना कि स्वीडन में कोई सर्जन है जो इसे ठीक कर सकता है और वो उसके पास गया।

नए सर्जन ने उस कि जांच की, थोड़ी देर सोचा और फिर कहा, मैं तुम्हें ठीक कर दूंगा।

ओप्रशन के बाद पट्टियां खोली गयी, टांके भी खोल दिए गए और वो वापिस अपने होटल चला गया।

अगली सुबह उसने बहुत गुस्से में सर्जन को फ़ोन किया और जोर से चिल्लाया कमीने तुमने मुझमें औरत का कान लगाया है।

सर्जन ने कहा, तो क्या हुआ कान तो कान है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, औरत का हो या मर्द का।

ऐसा नहीं है, आप गलत बोल रहे हैं, मैं सुन तो सब कुछ सकता हूँ, पर समझ में कुछ भी नहीं रहा है।



मिल गया जवाब
एक बूढ़े आदमी ने सोचा कि उसकी बीवी को शायद सुनना कम हो गया है। यह चेक करने के लिए एक दिन वो उसके पीछे गया और बोला, "जानू, क्या तुम मुझे सुन रही हो?"

कोई जवाब नहीं आया। वो थोडा सा और आगे गया और फिर बोला, "जानू, क्या तुम मुझे सुन रही हो?"

इस बार भी कोई जवाब नहीं आया। वो बिलकुल उसके करीब चला गया और बोला, "जानू, क्या तुम मुझे सुन रही हो?"

बूढी चिल्लाते हुए बोली, "साले बहरे, तीसरी बार हाँ बोल रही हूँ। अब फिर पूछा तो तेरा सिर फोड़ दूंगी।"



पत्नियों की माया!
अलग-अलग महिलाएं अपने पतियों से लड़ रही थी।

पायलट की पत्नी: ज्यादा उड़ो मत समझे।

मास्टर की पत्नी: मुझे मत सिखाओ ये आपका स्कूल नहीं।

डेंटिस्ट की पत्नी: दांत तोड़ के हाथ में दे दूंगी।

डॉक्टर की पत्नी: तबियत दुरुस्त कर दूंगी।

MBA की पत्नी: अपने काम से काम रखो।

इंजीनियर की पत्नी: ज्यादा करंट मत मारो।

चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी: पहले पास तो हो लो, फिर बात करना बुड्ढे।

Source : Hindi Jokes

No comments:

Post a Comment